Kanpur News: महाराजपुर के धमना गांव में एक बंद दुकान के सामने एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि वह शराब के आदी थे।
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के धमना गांव में शुक्रवार सुबह एक बंद पड़ी दुकान के सामने सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करवाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गिरीश माझी (40) के रूप में हुई, जो बिहार के नेवादा के रहने वाले थे। वर्तमान में महाराजपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गिरीश माझी शराब के आदी थे और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान भी थे। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।