फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 14 और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, हैलट में दो नए रोगी भर्ती, दो की हुई साइनस की सर्जरी

Sun, 30 May 2021 02:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस तेजी से पैर पसार रहा है। हैलट में भर्ती 14 और रोगियों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई है। पैथोलॉजी विभाग ने 15 सैंपल की रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर हैलट में भर्ती 14 और रोगियों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो गई है। पैथोलॉजी विभाग ने 15 सैंपल की रिपोर्ट जारी की है। इनमें एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अच्छी बात यह है कि समय से इलाज मिलने के कारण रोगियों की आंखें बच जा रही हैं।
विज्ञापन


रोगियों की आंख में इंजेक्शन लगाया जाता है। इससे ब्लैक फंगस मर जाता है और मस्तिष्क में नहीं बढ़ पाता। शनिवार को ब्लैक फंगस के दो नए रोगी भर्ती हुए हैं। पुष्टि के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हैलट में कोरोना के रोगी घट रहे हैं और ब्लैक फंगस के बढ़ रहे हैं।

 
विज्ञापन

अब तक अस्पताल में ब्लैक फंगस के 31 रोगी आए हैं, जिनमें चार को डिस्चार्ज किया जा चुका है। ब्लैक फंगस के जो भी रोगी अस्पताल आ रहे हैं, उनकी बायोप्सी जांच से पुष्टि कराई जाती है। डॉक्टरों ने बताया कि एम्फोटेरेसिन बी दवा कारगर साबित हो रही है।

30 साल के युवक की एक आंख तो निकाल दी गई लेकिन दूसरी का संक्रमण नियंत्रित हो गया, जिससे आंख बच गई है। ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने शनिवार को दो रोगियों की साइनस की सर्जरी की है। सर्जरी करके ब्लैक फंगस को निकाल दिया जाता है। बची फंगस को दवा से मार दिया जाता है।

हैलट में ब्लैक फंगस की दवा के इंजेक्शन के 50 वायल्स और आ गए हैं।शनिवार को दवा शासन ने आवंटित की थी, जिसे शाम को लखनऊ से मंगा लिया गया है। अस्पताल से एक महिला रोगी का संक्रमण नियंत्रित होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हैलट में कोरोना संक्रमित ब्लैक फंगस के रोगियों को न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें