फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में अनोखा नजारा: दुकान में फ्रिज के पास बैठी मिली काली नागिन, सपेरे ने किया रेस्क्यू, देखने उमड़ी भीड़

Fri, 07 Aug 2026 10:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कुरसौली नहर पुल पर पिंटू गुप्ता की जनरल स्टोर की दुकान में शुक्रवार सुबह फ्रिज के पास एक काली नागिन दिखाई दी। सावन का महीना होने के कारण काले सर्प के दर्शन को शुभ मानकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे बाद में सपेरे ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन
जनरल स्टोर की दुकान में फ्रिज के पास बैठी मिली काली नागिन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पवित्र महीने में जहां एक ओर शिवालयों में आस्था की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, कुरसौली नहर पुल के पास स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुकान मालिक ने अंदर एक काली नागिन को देखा। 

विज्ञापन

कुरसौली निवासी पिंटू गुप्ता की नहर पुल के पास जनरल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब उन्होंने अपनी दुकान का शटर खोला और अंदर प्रवेश किया, तो उनकी नजर फ्रिज के पास पड़ी। वहां एक लंबी काली नागिन बैठी हुई थी, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन

http://



सपेरे की मशक्कत से पकड़ा

दुकान के अंदर सांप होने की खबर आग की तरह पूरे बाजार में फैल गई। आनन-फानन जोगिन डेरा के रहने वाले एक सपेरे को बुलवाया गया। सपेरे ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ लिया। वहीं, नागिन को देखने के लिए दुकान के बाहर भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें