Kanpur News: भाजपा दक्षिण की ओर से 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और सूची में नाम जुड़वाने से छूटे पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने पर विशेष जोर रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में भाजपा दक्षिण की ओर से 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिवराम सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जागरूक करेंगे। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, पवन दीक्षित, संजीव बेरी आदि शामिल रहे।