विधायक ने स्वीकार की चूक, तुरंत जमा किया जुर्माना
चालान की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें चालान कटने की जानकारी दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कलश यात्रा के दौरान तात्कालिक रूप से अपने भतीजे की बाइक चला रहे थे। उन्होंने कानून और नियमों का सम्मान करते हुए तुरंत ₹1000 का जुर्माना जमा कर दिया।