फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छात्राओं को बचाने में फिसली बाइक, हेलमेट की स्ट्रिप खुलने से सिर में लगी चोट, रिटायर्ड अफसर की मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही दो छात्राओं को बचाने के प्रयास में अचानक बाइक फिसलने से ऑर्डिनेंस फैक्टरी के रिटायर्ड क्लास वन अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त हेलमेट की स्ट्रिप खुलने से उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में भाटिया तिराहे के पास सोमवार दोपहर सड़क पार कर रही दो छात्राओं को बचाने के प्रयास में बाइक फिसलने से ऑर्डिनेंस फैक्टरी के रिटायर्ड क्लास वन अधिकारी होम सिंह (60) की मौत हो गई। ब्रेक लगाने पर बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान हेलमेट की स्ट्रिप खुल गई और सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

अर्मापुर ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी होम सिंह 30 जून को ऑर्डिनेंस फैक्टरी से क्लास वन अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में पत्नी गीता और नोएडा में रहने वाले इंजीनियर बेटे रजत व अमन हैं। परिजनों ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद वह पनकी भाटिया तिराहे के पास स्थित कोटक इंश्योरेंस में एजेंट के तौर पर काम करने लगे थे। पांच नवंबर को छोटे बेटे रजत की सगाई हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोमवार दोपहर वह ऑफिस जा रहे थे। तभी भाटिया तिराहे के पास सड़क पार कर रही दो छात्राओं को बचाने के लिए उन्होंने बाइक में अचानक ब्रेक लगाया। इससे बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में हेलमेट की स्ट्रिप खुलने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। पनकी एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें