कानपुर में सब्जी व्यापारी से 25 हजार रुपये नकदी और बाइक लूट का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया घटना कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र में इमलीपुर गांव के पास बुधवार तड़के लाठी तीन बजे डंडों से लैस बदमाशों ने बाइक सवार सब्जी व्यापारी कुमहुपुर निवासी हरिकिशन साहू उर्फ चिन्नी (45) को मरणासन्न कर 25 हजार रुपये नकदी और बाइक लूट ली। पुलिस ने घायल को हैलट में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान व्यापारी की बाइक घटनास्थल से 500 मीटर दूर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट रोड पर पड़ी मिली। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के वक्त हरिकिशन नौबस्ता स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने जा रहे थे। पुल के नीचे पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने डंडा मारकर उन्हें बाइक से पहले गिराया फिर पीटना शुरू कर दिया।
तमंचा दिखा सड़क किनारे ले गए फिर 25 हजार रुपये और बाइक लूट ली। सड़क किनारे लहूलुहान पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस हरिकिशन को सीएचसी ले गई जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया घटना कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।