Kanpur News: भीतरगांव ब्लॉक में समूह की महिलाओं ने एडीओ आईएसबी सूरज प्रताप सिंह पर गबन का आरोप लगाकर चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने नौ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मंगलवार को एडीओ आईएसबी सूरज प्रताप सिंह को खदरी गांव के समूह की महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पीट दिया। महिलाओं ने एडीओ पर समूह का धन गबन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मारपीट के बाद एडीओ सूरज प्रताप भागकर बीडीओ कक्ष में पहुंचे। महिलाओं ने उनका पीछा किया और पीटते हुए बीडीओ कक्ष तक ले गईं। इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित एडीओ ने साढ़ थाने में नौ महिलाओं और उनके पति व परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।