फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क के गड्ढे बचाने के चक्कर में ऑटो नाले में गिरा, चालक ने जैसे-तैसे बचाई जान, पार्षद ने कही ये बात

Tue, 26 Aug 2025 05:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी में सड़क के गड्ढे से बचने के दौरान एक ऑटो चालक का ऑटो खुले नाले में गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
नाले में गिरा ऑटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी के बीएमसी हॉस्पिटल के पास मंगलवार सुबह सड़क के गड्ढे से बचने के चक्कर में एक ऑटो चालक नाले में गिर गया। चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। झकरकटी के पास रहने वाले अवताज नाम के ऑटो चालक सुबह गंगा गंज में सवारी छोड़कर वापस जा रहे थे। तभी बीएमसी हॉस्पिटल के पास सड़क के गड्ढे से बचने के लिए उन्होंने अचानक ऑटो मोड़ा और वह सड़क किनारे खुले नाले में गिर गए। हालांकि, इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन

कई घंटों की मशक्कत के बाद ऑटो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि खुले नाले की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रीय पार्षद नित्या बाजपेई ने बताया कि नाले की माप हो चुकी है और बुढ़वा मंगल से पहले इसे कवर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें