फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भैरव घाट पर रविवार को गंगा में डूबे युवक मयंक का शव सिद्धनाथ घाट से बरामद

Mon, 10 Aug 2026 06:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: भैरव घाट में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करते समय डूबे युवक मयंक चौरसिया का शव सोमवार को सिद्धनाथ घाट के पास मिल गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
फाइल फोटो मयंक चौरसिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरव घाट पर रविवार को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद गंगा स्नान करते समय लापता हुए युवक मयंक चौरसिया का शव सोमवार को सिद्धनाथ घाट के पास बरामद कर लिया गया है। रविवार को नहाते समय अचानक गहरे पानी में समाने के बाद से ही जल पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मयंक का शव सिद्धनाथ घाट पर तैरता हुआ मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

अंत्येष्टि के बाद नहाते समय हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, पी रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के पास रहने वाला मयंक चौरसिया रविवार को परिजनों व परिचितों के साथ भैरव घाट पर अंत्येष्टि में शामिल होने आया था। दाह संस्कार संपन्न होने के बाद वह गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और बह गया। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन रविवार को उसका कोई सुराग नहीं लग सका

विज्ञापन

शव को खोजते गोताखोर - फोटो : amar ujala

सिद्धनाथ घाट पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

सोमवार को जल पुलिस और गोताखोरों की टीम ने फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान भैरव घाट से काफी दूर सिद्धनाथ घाट के पास मयंक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होनहार युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें