फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चार से आठ मई के बीच महानगर में चुनाव का महासमर, सीएम योगी करेंगे सभा, केशव माैर्य का होगा रोड शो

Tue, 02 May 2023 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर में चार मई से चुनावी महासमर शुरू होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने महापौर और वार्ड प्रत्याशियों को जिताने के लिए स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ओर ब्रजेश पाठक की जनसभााएं और रोड शो भी तय हो चुके हैं। शुरुआत चार मई से ब्रजेश पाठक करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को पहले चरण का प्रचार अभियान थमने के बाद पार्टी ने अब दूसरे चरण के प्रचार अभियान के तहत पहले दिन तीन जनसभाएं आयोजित करा रही है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक साढ़े तीन बजे मर्चेंट चैंबर हाल में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4.30 बजे साकेत नगर मंदाकिनी पैलेस में पूर्व छात्र नेताओं की बैठक को संबोधित करेंगे, इसके बाद 5.25 पर काकादेव में नव मतदाता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह ओर सात मई के बीच किदवई नगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से अभी स्थान तय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अगले दिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शहर में रोड शो होगा। जो अलग-अलग रास्तों से होकर निकलेगी। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है। मंगलवार को झांसी में हुई मुख्यमंत्री जनसभा से ज्यादा संख्या महानगर की जनसभा में जुटाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें