हरदोई जिले में 18 साल से कम आयु की लड़कियों की शादी को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने रुकवा दिया। दोनों किशोरियों के अभिभावकों को बाल विवाह पर कार्रवाई और दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि दो किशोरियों की शादी तय है और सोमवार को बरात आनी है।
बताया कि शिकायत पर संरक्षण अधिकारी पिंकी देवी के साथ जिला बाल संरक्षण की इकाई की टीम को कोतवाली पिहानी क्षेत्र के बजेहरा भेजा गया। बताया कि पुलिस फोर्स के साथ पिहानी सब सेंटर व इकाई की टीम ने दोनों किशोरियों की शादी को रुकवा दिया। दोनों किशोरियों को बाल कल्याण समिति के सामने भी प्रस्तुत किया गया है।