कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा कस्बे में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कस्बे के पास स्थित एक बाग में पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर आठ जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से ताश के पत्तों के साथ 39 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाग को चारों तरफ से घेरकर अचानक छापा मारा था। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर आठ आरोपियों को धर दबोचा गया।