प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश मंदिरों, मस्जिदों में माथा टेककर कर दिया है। ज्यादातर प्रत्याशियों ने अपने ही क्षेत्र के धर्मस्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की। विधानसभा क्षेत्रों में पूरे दिन घूमने के बजाए ज्यादातर संदेश सोशल मीडिया के जरिये दिए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। कानपुर में तीसरे चरण में मतदान होगा। कई कांग्रेस, सपा, भाजपा और आप ने कानपुर की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश मंदिरों, मस्जिदों में माथा टेककर कर दिया है। ज्यादातर प्रत्याशियों ने अपने ही क्षेत्र के धर्मस्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की। ताकी क्षेत्र की जनता का ध्यान भी खींच सके।
कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए प्रत्याशियों ने विधानसभा क्षेत्रों में पूरे दिन घूमने के बजाए ज्यादातर संदेश सोशल मीडिया के जरिये दिए। आनंदेश्वर, वनखंडेश्वर, आवास विकास के नेपाली मंदिर, पनकी धाम, बारादेवी, खेरेश्वर मंदिर सहित कई मंदिरों में रुद्राभिषेक कराया तो कुछ ने गंगाजल, वस्त्र चढ़ाकर जीत का आशीर्वाद मांगा।