फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीआईएससीई रीजनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में 21 पदक जीतकर शहर बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
तीरंदाजी चैंपियनशिप में निशाना लगाते खिलाड़ी। - फोटो : कोच
विज्ञापन
कानपुर। लॉ मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ में आठ व नौ सितंबर को हुई सीआईएससीई रीजनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में कानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 21 पदक जीते। टीम ने आठ स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में अविरल मौर्या, सौरभ सिंह, रितिका सिंह, स्तुति गुप्ता, पार्थवी सिंह, काव्य तिवारी, गौरी भदौरिया, विदुषी शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, अथर्व प्रताप सिंह, रत्नम दीक्षित, श्रेयांश सिंह, अभिरुचि दीक्षित, इशिका गुप्ता, रागिनी सिंह चंदेल, शांभवी द्विवेदी ने रजत पदक और दिविशा पांडेय, विद्युराज केसरवानी, कनिष्का दुग्गल, श्रेष्ठ वर्मा, तोयषी गोयल, शिवी कश्यप ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी विजेता खिलाड़ियों ने सीआईएससीई की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक केरल में होगी। लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में टीम की इस उपलब्धि का श्रेय कोच वैभव गौड़, मौसमी साहू, बबिता यादव, प्रिया सचान, मैनेजर गोविंद गुप्ता को भी जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें