तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले एलेन हाउस के खिलाड़ी।
- फोटो : स्कूल
कानपुर। पटना में एक से पांच अगस्त तक हुई सीबीएसई ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 17 पदक जीते। इसमें चार स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य पदक रहे।
प्रतियोगिता में अविराज मिश्रा ने 200 और 1500 मीटर फ्री स्टाइल में दो स्वर्ण पदक, 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले व 400 मीटर फ्रीस्टाइल में दो रजत पदक, 50 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर फ्री स्टाइल में दो कांस्य पदक जीते।
उनके भाई आराध्य मिश्रा ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और बटर फ्लाई वर्ग में दो स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में दो रजत पदक अपने नाम किए। इसके अलावा आरुष जय सिंघानी ने 50 और 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में तीन रजत पदक और दो अन्य स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते।
सूर्यांश केसरवानी ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत और 100 मीटर में कांस्य पदक जीता। विद्यालय की प्रधानाचार्य शबाना अरोड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि चारों खिलाड़ियों का चयन रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।