फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खराब सड़क बनी शिक्षा में रोड़ा, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे, ग्रामीण बोले- विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Fri, 08 Aug 2025 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल में सड़क इतनी खराब हो गई है कि गड्ढों में पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। यह सड़क 20 साल पुरानी है, लेकिन इसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
गड्ढों का मैदान बन चुकी है सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल रेलवे स्टेशन से महाराजपुर कस्बे को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क अब गड्ढों का मैदान बन चुकी है, जिससे छात्रों को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 500 मीटर की इस जर्जर सड़क पर दो डिग्री कॉलेज, एक इंटर कॉलेज और एक प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां 3000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

विज्ञापन

बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे छोटे बच्चे अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। कई बार तो जलभराव के कारण बच्चे स्कूल ही नहीं जा पाते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक भी इस स्थिति से चिंतित हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

करीब 20 साल पहले बनी थी सड़क
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह सड़क करीब 20 साल पहले बनी थी और तब से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। नरवल मोड़ का रास्ता बंद होने के कारण, कानपुर से आने वाले लोग भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसकी खराब हालत की वजह से वे गलत दिशा से आने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें