फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे बीटेक के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 06 Nov 2022 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर के मंधना में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक से सटकर चल रहे एक इंजीनियरिंग के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मौके से ईयरफोन भी बरामद हुआ। घाटमपुर के बमरौली निवासी राजेंद्र प्रसाद का बेटा विकास कुमार गौतम (23) मंधना स्थित एक निजी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन


बिठूर इंस्पेक्टर के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे विकास बाल कटवाने के लिए हॉस्टल से निकला था। वह पटरी के किनारे-किनारे पैदल चलने लगा। तभी छपरा एक्सप्रेस वहां से गुजरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक कान में ईयरफोन लगाए हुए था। जब उन्होंने ट्रेन आते देखी तो वह चिल्लाते रहे थे लेकिन उसने नहीं सुना। चंद पल में उसकी जान चली गई। परिवार में माता-पिता व दो भाई हिमांशु व राज बाबू हैं। 
विज्ञापन


सावधानी बरतें
- रेलवे ट्रैक किनारे चलने से बचें।
- रेल फाटक बंद होने पर क्रॉसिंग पार न करें।
- सड़क पर, रेलवे ट्रैक किनारे चलने व क्रॉसिंग पार करते वक्त ईयरफोन का इस्तेमाल न करें।
- वाहन चलाते वक्त भी ईयरफोन का इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें