फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 70 दिन में रकम दोगुना करने का लालच देकर एक करोड़ लेकर भागी आयुर्वेदिक कंपनी, 90 लोगों ने दी तहरीर

Tue, 14 Feb 2023 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

70 दिन में रकम दोगुना करने का लालच देकर एक करोड़ लेकर आयुर्वेदिक कंपनी भाग गई। कंपनी के भागने की सूचना पर सैकड़ों पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। 90 लोगों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 दिनों में रकम दोगुना करने का लालच देकर एक करोड़ रुपये जुटाने के बाद एक आयुर्वेदिक दवा कंपनी कार्यालय में ताला बंद कर फरार हो गई। अल्पाइन नाम की यह कंपनी बिल्हौर कोतवाली के पास डाकखाना वाली गली में संचालित थी। सोमवार सुबह जब कंपनी के संचालकों के भागने की खबर हुई तो सैकड़ों पीड़ितों ने कोतवाली का घेराव किया और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


शाम तक करीब 90 लोगों ने कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है। ठगी के शिकार ककवन, बिल्हौर, अरौल, मकनपुर, शिवराजपुर, चौबेपुर, मंधना, कन्नौज व छिबरामऊ के भी लोग हैं। कोतवाली पहुंचे अलग-अलग गांवों की महिलाओं व पुरुषों ने बताया कि कंपनी यहां दो साल से संचालित थी। कंपनी का संचालन रायबरेली जिले के लालगंज लालमऊ निवासी राम खिलावन करता था। क्षेत्र के कई गांवों में केंद्र खोल रखे थे और आधा सैकड़ा से ज्यादा युवक-युवतियों को जड़ी-बूटी बांटने और रुपये जमा करने के काम में लगा रखा था।

माखनपुरवा गांव निवासी गीता ने बताया कि कंपनी उनका 3.50 लाख रुपये दोगुना करने के नाम पर लेकर चली गई है। इसी गांव की माधुरी ने डेढ़ लाख रुपये, बीबीपुर के सोनू ने चार लाख रुपये, बारामऊ के दिनेश ने दो लाख रुपये, मौजमपुर गांव निवासी शिखा ने 50 हजार रुपये, नयापुरवा गांव निवासी रुखसाना व रूपसिंह ने भी क्रमश: 50 हजार और 20 हजार ठगी की शिकायत की है। 

इसी तरह कन्नौज के विमल ने अपने गांव के कई ग्रामीणों का पांच लाख रुपये ठगने की शिकायत की है। विमल ने बताया कि जड़ी-बूटी देने के एवज में यह कंपनी कुछ धन जमा कराती थी और 70 दिन में धन दोगुना करने की बात कहती थी। पीड़ितों ने यह भी बताया कि कई लोगों का धन दोगुना हुआ। इस वजह से कई लोगों ने कंपनी में रुपये लगा दिए। इसके बाद संचालक भाग गया। उपनिरीक्षक नीरज बाबू ने बताया कि देर शाम तक 90 तहरीर मिली हैं। इनके अनुसार करीब एक करोड़ रुपये ठगे जाने की बात सामने आ रही है। 

बिल्हौर कस्बे में संचालित अल्पाइन नामक आयुर्वेदिक कंपनी द्वारा रुपये दोगुने करने का मामला सामने आया है। अभी करीब 90 लोगों ने तहरीर दी है। इसके आधार पर सामूहिक एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस की दो टीमें बनाकर जांच कराई जाएगी। अभी किसी पीड़ित ने लेनदेन की पक्की रसीद नहीं दी है। कई पीड़ितों ने इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से ठग के खाते में रुपये ट्रांसफर किए जाने की बात बताई है। - आलोक कुमार, एसीपी बिल्हौर

40 हजार रुपये की जड़ी-बूटी की भस्म बनाकर देने पर मिलते थे चार लाख 
लोगों ने बताया कि कंपनी की ओर से पांच हजार रुपया जमा करने पर रकम दोगुना और 40 हजार रुपये देेने पर दस गुना लौटाने का लालच दिया गया था। कोतवाली में शिकायत करने पहुंचीं रानी, देवकी, सोनी, पूनम व दिव्या ने बताया कि कंपनी उन्हें कई प्रकार की जड़ी-बूटियां भस्म बनाने के लिए 40 हजार रुपये जमा करने पर देती थी। भस्म बनाकर देने पर उन्हें 70 दिनों बाद चार लाख रुपये मिलते थे।
विज्ञापन

कंपनी का संचालक डॉ. राम जी उर्फ राम खिलावन भस्म बनाने की विधि भी बताता था। घर से भस्म बनाकर लाने पर डॉ. रामजी स्वयं मशीनों से भस्म की जांच करते थे और 2500 रुपये प्रतिग्राम की दर से खरीदते थे। बड़ी कमाई होती देख आसपास के लोग इससे जुड़ते चले गए। इंसपेक्टर बिल्हौर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संचालक के विरुद्घ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें