फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का एक्सल जाम, पहिये से निकली चिंगारी, टूंडला में सेकेंड एसी कोच में हुआ हादसा

Tue, 19 Mar 2024 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हादसाग्रस्त होने से बची। ट्रेन का एक्सल जाम हो गया और उसमे से चिंगारी निकलने लगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नया कोच लगाकर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मंगलवार को हादसाग्रस्त होते बची। ट्रेन के सेकेंड एसी कोच का एक्सल अचानक जाम हो गया, उसमें चिंगारी निकलने लगी। गैंगमैन की सूचना पर ट्रेन को टूंडला स्टेशन के पास रोका गया। यात्रियों को थर्ड ऐसी कोच में शिफ्ट कराकर प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया। ट्रेन के रवाना होते ही यात्रियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारियों ने दूसरा कोच मंगवाकर ट्रेन में जुड़वाया। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे बाद रवाना हुई। एक्सल जाम होने की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें