फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पूर्वजों के मंदिर पहुंचे अवनीश अवस्थी, परिवार के साथ किया रुद्राभिषेक, बोले- हर साल निभाते हैं परंपरा

Sun, 15 Feb 2026 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी ने महाशिवरात्रि पर अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर में सपरिवार पूजन किया। उन्होंने इसे अपनी पारिवारिक परंपरा और गहरी आस्था का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
पैतृक मंदिर में अवनीश अवस्थी ने टेका मत्था - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। सैकड़ों वर्ष पुराने इस अद्वितीय शिवालय में बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

बता दें कि इस प्राचीन मंदिर का निर्माण अवनीश अवस्थी के पूर्वजों द्वारा कराया गया था, जिससे उनका गहरा भावनात्मक और आध्यात्मिक लगाव है। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर अभिषेक किया।

Trending Videos
विज्ञापन



पूर्वजों की विरासत और जड़ों से जुड़ने का एक माध्यम

उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान अवनीश अवस्थी ने बताया कि वे हर वर्ष महाशिवरात्रि पर अपने परिवार के साथ यहां अवश्य आते हैं। यह उनके लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों की विरासत और जड़ों से जुड़ने का एक माध्यम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें