फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डंपर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, चालक घायल

Wed, 12 Feb 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डंपर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
मृतक दानिश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधनू में बुधवार देर शाम हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रमईपुर निवासी दानिश उर्फ गांधी (24) बुधवार सुबह मजदूरी करने नौबस्ता गया था। देर शाम वह रमईपुर निवासी खालिक की ऑटो में बैठकर घर आ रहा था। मगरासा गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डंपर ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मारता हुआ घाटमपुर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे में ऑटो सवार दानिश की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक खालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर उसे हैलट रेफर कर दिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गयी है। हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की मदद से डंपर का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें