फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑटो सवार बदमाशों ने शराब ठेके के एजेंट से 3.90 लाख रुपये लूटे, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्वरूपनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वरूपनगर क्षेत्र में बुधवार देर रात ऑटो सवार बदमाशों ने शराब ठेके के एजेंट से 3.90 लाख रुपये लूट लिए। यह वारदात हर्षनगर बेनाझाबर रोड पर हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। कुछ संदिग्धों को उठाया गया है।
विज्ञापन


बिधनू के अंकित तिवारी शराब ठेकों के कैश एकत्रित करने का कार्य करते हैं। उनकी ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक वह रात 11:30 बजे कोका कोला चौराहे से हर्षनगर पेट्रोल पंप के नजदीक बने शराब के ठेके पहुंचे। वहां से कैश लेते हुए सीसामऊ स्थित कार्यालय जा रहे थे। रात 11:35 बजे हर्षनगर रोड पर पीछे से आए सीएनजी ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। यह घटना जीआरएस अस्पताल के सामने हुई। ऑटो में चार लोग सवार थे। टक्कर लगते ही वह असंतुलित हो गए। एक युवक ने आकर विवाद करना शुरू कर दिया जबकि दूसरा बीच बचाव में लगा रहा। आरोपी स्कूटी भी ले गए। स्कूटी की डिकी में तीन लाख 90 हजार रुपये थे।

सूचना पर स्वरूपनगर और नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश कराई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से ऑटो सवारों की जानकारी जुटाई। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


शराब ठेके से पीछा करने की आशंका
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंकित तिवारी शराब ठेकों से रुपये एकत्रित करके सीसामऊ थाने में जमा कराते हैं। यह उनका रोज कार्य है। ऐसे में आशंका है कि बदमाश उनका पीछा कई शराब ठेकों से कर रहे होंगे। उन्होंने हर्षनगर की रोड सुनसान देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से स्कूटी की लोकेशन भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें