फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: स्वगणना में औरैया अव्वल, कानपुर दूसरे स्थान पर, अब 11 हजार प्रगणक मैदान में, जानें अन्य जिलों का हाल

Wed, 27 May 2026 11:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जनगणना की ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया में औरैया ने कानपुर मंडल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि इटावा सबसे पीछे रहा। तकनीकी चुनौतियों के कारण कई फॉर्म अधूरे रह गए, जिसके चलते अब 11 हजार प्रगणक घर-घर जाकर शेष गणना कार्य को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वगणना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना की ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया ने कानपुर मंडल में डिजिटल जागरूकता की वास्तविक स्थिति उजागर हुई है। सात मई से 21 मई तक चले इस अभियान में प्रदेशभर में भी लाखों लोगों ने स्वगणना शुरू की, लेकिन बड़ी संख्या में फॉर्म अधूरे रह गए। औरैया जिले ने मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कानपुर दूसरे स्थान पर रहा। औरैया में 1,54,344 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की और 1,51,175 ने सफलतापूर्वक फॉर्म जमा किए।

विज्ञापन

वहीं, कानपुर में 56,431 स्वगणनाओं के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जिले में 60,611 लोगों ने स्वगणना शुरू की थी, जिसमें से 4,180 ने बीच में ही छोड़ दिया। दूसरी ओर, इटावा जिला डिजिटल भागीदारी में सबसे पीछे रहा। इटावा में केवल 18,993 लोगों ने ही ऑनलाइन स्वगणना की। प्रदेशभर में करीब 5.75 लाख लोगों ने स्वगणना शुरू की, लेकिन 1.77 लाख फॉर्म अधूरे रह गए।

11 हजार प्रगणक घर-घर जाकर कर रहे हैं गणना
इससे स्पष्ट है कि ऑनलाइन व्यवस्था को लेकर लोगों को तकनीकी दिक्कतें और जानकारी की कमी का सामना करना पड़ा। शासन ने इस बार ऑफलाइन व्यवस्था को लगभग पूरी तरह डिजिटल कर दिया था। इटावा में कम भागीदारी का मुख्य कारण डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी का अभाव और ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी समस्याएं मानी जा रही हैं। स्वगणना अवधि समाप्त होने के बाद अब करीब 11 हजार प्रगणक घर-घर जाकर गणना कर रहे हैं।

अन्य जिलों की स्थिति भी इस तरह
  • फर्रुखाबाद में 30,583 लोगों ने स्वगणना की, जबकि 1,232 लोगों ने प्रक्रिया अधूरी छोड़ी।
  • कन्नौज में 35,731 लोगों ने स्वगणना की, जिनमें 1,280 आवेदन अधूरे रह गए।
  • कानपुर देहात में 32,390 लोगों ने प्रक्रिया पूरी की, 1,132 बीच में रुक गए।
विज्ञापन

स्वगणना का कार्य 21 मई तक पूरा हो चुका है। जिले में 56 हजार लोगों ने स्वगणना की, अब घर-घर गणना की जा रही है। कोई भी घर छूटेगा नहीं जिले में 11 हजार प्रगणक घर-घर जाकर गणना कर रहे हैं।  -डॉ. विवेक कुमार, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें