कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षक ने जादू दिखाने के बहाने कक्षा तीन की छात्रा के दुष्कर्म का प्रयास किया। शिक्षक उसके नाजुक अंगों को छेड़ता रहा। किसी तरह शिक्षक के चंगुल से छूटी छात्रा ने स्कूल में ही पढ़ रही बड़ी बहन को पूरी बात बताई। बड़ी बहन से जब जानकारी प्रबंधन को हुई, तो शिक्षक को कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फतेहपुर जनपद के एक कस्बा निवासी व्यक्ति की दो बेटियां और एक बेटा नौरंगा स्थित कॉलेज में पढ़ते हैं। शुक्रवार को दो दिन पहले ही भर्ती किया गया शिक्षक आठ वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा को जादू दिखाने के बहाने अलग कमरे में ले गया। यहां वह उसके नाजुक अंगों से खेलता रहा। जब छात्रा रोने लगी, तो उसे जाने दिया।