फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ससुराल जा रहे युवक से लिफ्ट मांगकर बाइक लूटने का प्रयास, विरोध पर झोंका फायर, दो गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 08:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ससुराल जा रहे युवक से लिफ्ट मांग कर दो युवकों ने सचेंडी में बाइक लूटने का प्रयास किया। विरोध पर फायर झोंक दिया। शोर सुन पहुंचे लोगों ने दोनों को पकड़कर पीट दिया। कानपुर देहात के गजनेर निवासी आशीष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गुरुवार को वह बाइक से सचेंडी के हेतपुर स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में पनकी के गंगागंज निवासी राजा सिंह और रूरा के राकेश कटियार ने लिफ्ट मांगी तो उन्हें बैठा लिया।

विज्ञापन


सचेंडी स्थित सिगमा कॉलेज के पास दोनों ने बाइक रोकने को कहा। ब्रेक लगाते ही पीटकर बाइक लूटने का प्रयास किया। विरोध पर एक ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पकड़ कर पीट दिया। इसमें एक का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।

विज्ञापन

सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि आरोपी राकेश कटियार बिजली विभाग में कार्यरत है और वर्ष 2018 से सस्पेंड चल रहा है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें