फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरातियों में विवाद के बाद हुई मारपीट, आठ लोग गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 08:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव नसरतपुर में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है। यह विवाद बुधवार रात बरात में शुरू हुआ और बृहस्पतिवार सुबह गांव लौटने पर मारपीट में बदल गया। थाना क्षेत्र के गांव नसरतपुर निवासी राजेश कुमार के पुत्र कुलदीप की बरात बुधवार रात मोहम्मदाबाद के खिमसेपुर गई थी।

विज्ञापन


बरात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरातियों के बीच झगड़ा हो गया था। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बरात गांव लौटी तो नसरतपुर के सुनील का कुलदीप के रिश्तेदारों से फिर विवाद हो गया। यह विवाद बरात में हुए झगड़े को लेकर था। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। मारपीट में घायल हुए लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि झगड़ा करने पर एक पक्ष से सुनील, अनुज और मोनू व दूसरे पक्ष से कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान आलमपुर निवासी अभिषेक, अरुण, आजाद, आकाश को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि समझौता न होने पर सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें