फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फर्जी जीएसटी अधिकारी बन ट्रक चालकों से वसूली की कोशिश, व्यापारियों से सतर्क रहने की अपील

Tue, 17 Nov 2026 11:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
प्रदेश में मालवाहक ट्रकों को फर्जी जीएसटी अधिकारी बताकर रोकने और अवैध वसूली करने की कोशिश के दो मामले सामने आए हैं। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है। इन घटनाओं की शिकायत स्टेट जीएसटी आयुक्त नितिन बंसल को पत्र भेजकर की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहला मामला मंगलवार को राउरकेला (ओडिशा) से लखीमपुर जा रहे लोहे की प्लेटों से लदे ट्रक का है। झारखंड के मल्लिका नामक स्थान पर इसे कथित जीएसटी अधिकारी ने रोका। उसने ई-वे बिल और ट्रांसपोर्टर की बिल्टी में कमी बताते हुए व्हाट्सएप कॉल के जरिये एक लाख साठ हजार रुपये गूगलपे से भेजने की मांग की। व्यापारी ने इसकी जानकारी उन्हें दी। इस पर संबंधित व्यक्ति से बात की और उसे जीएसटी काउंसिल के निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा। संदेह होने पर उसकी आधिकारिक पहचान व अधिकार स्पष्ट करने को कहा, जिसके बाद उसने फोन काट दिया। बाद में ड्राइवर ने बताया कि वह व्यक्ति कागजात देकर जा चुका है। इस घटना में ड्राइवर और कथित अधिकारी की मिलीभगत की आशंका जताई गई है।

दूसरा मामला भोगनीपुर में सामने आया। यूनिवर्सल मेटल मार्ट के व्यापारी ऋषि मल्होत्रा की गाड़ी को जीएसटी विभाग के नाम पर रोका गया। ड्राइवर को बताया गया कि सुबह 11 बजे माल की जांच होगी। और ट्रक को माती वेयरहाउस ले जाने को कहा गया। संदेह होने पर ऋषि मल्होत्रा ने संपर्क किया। ज्ञानेश ने जॉइंट कमिश्नर जीबी सिंह से जानकारी ली तो पता चला कि उस समय वहां कोई जीएसटी सचल दल तैनात नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये घटनाएं बेहद गंभीर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों और ट्रक चालकों से किसी भी व्यक्ति के अधिकारी होने के दावे पर आंख मूंदकर विश्वास न करने को कहा। संबंधित अधिकारी की पहचान और विभाग में उसकी तैनाती की पुष्टि करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें