फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कमरे में झुलसे मिले ई-रिक्शा चालक की मौत, छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 17 Nov 2026 11:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार खाड़ेपुर नई बस्ती में पांच नवंबर को संदिग्ध हालात में कमरे में जले मिले महावीर (55) की उर्सला में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महावीर ई-रिक्शा चालक थे। परिवार में पत्नी रानी, चार बेटे प्रदीप, संदीप, कुलदीप, कुलजीत, दो बेटियां संतोषी और अंजना हैं। बेटों ने पुलिस को बताया कि शराब का आदी होने के कारण पिता का अक्सर मां से विवाद होता था।

विज्ञापन


इसी कारण करीब 18 साल से अलग किराये पर रह रहे थे। परिजन के मुताबिक पूछताछ में कमरे में सोते वक्त आग लगने से उनके झुलसने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें भर्ती कराया था। 12 दिन चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार महावीर के हादसे में झुलसने की आशंका है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें