फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जय के खिलाफ ईडी में बयान देने वाले पर हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 27 Sep 2022 03:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जय बाजपेई और उसके पार्टनर के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) में बयान दर्ज कराने वाले गवाह पर सोमवार शाम को पनकी में हमला हुआ। आरोप है कि असलहों से लैस आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पनकी पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


बिकरू कांड में ईडी की भी जांच जारी है। जयकांत बाजपेई के तीन चार पार्टनरों के भी नाम सामने आए थे। जिससे संबंधित अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने दस्तावेज सौंपेे थे। पांच सितंबर को पनकी निवासी संजय भदौरिया के बयान हुए थे। संजय ने बताया कि जय व उनके पार्टनर संबंधी जानकारी ईडी को उन्होंने दी थी।

संजय के मुताबिक सोमवार शाम करीब पौने सात बजे गीता पैलेस के पास वह एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे थे। तभी जय के तीन पार्टनर अपने साथियों संग आए और पीटना शुरू कर दिया। पिस्टल तानकर धमकी दी कि वह उसको जान से मार देंगे। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घटना स्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें