बहुजन समाज पार्टी ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से पुराने कार्यकर्ता अरुण मिश्रा को विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा 28 अक्तूबर को कल्याणपुर शिवली रोड पर होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में की जाएगी।
अरुण मिश्रा का व्यापार है। वे लंबे समय से बसपा से जुड़े हैं। पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली और भीमराव अंबेडकर इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। 2017 में बसपा ने कल्याणपुर सीट से दीपू निषाद को चुनाव लड़ाया था।
इस बार पार्टी ने ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव लगाया है। अरुण मिश्रा शहरी क्षेत्र के पहले बसपा प्रत्याशी घोषित होंगे। अभी गोविंद नगर, किदवई नगर, सीसामऊ, छावनी आर्य नगर की सीटों पर बहुजन समाज पार्टी की तरफ से कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।