रावतपुर के मसवानपुर तिराहे पर मंगलवार शाम को मोमोज के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। दो युवकों ने ठेला संचालक पर कढ़ाही में रखा खौलता तेल फेंक दिया। इससे ठेला संचालक झुलस गया। रावतपुर मसवानपुर निवासी शिवसेवक शर्मा ने तहरीर दी है। बताया कि मसवानपुर तिराहे पर मोमोज का ठेला लगाते हैं। मंगलवार शाम दो युवक उनके ठेले पर मोमोज खाने पहुंचे। खाने के बाद युवकों ने सौ रुपये दिए जबकि 115 रुपये हुए थे।