फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ठंड से नौ की बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Tue, 30 Dec 2025 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कार्डियोलॉजी में सात और हैलट इमरजेंसी में दो रोगी मृतावस्था में लाए गए। हार्ट अटैक के लक्षण वाले 61 और ब्रेन स्ट्रोक के 15 रोगी भर्ती हुए।
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ी ठंड और गलन के कारण मरीजों की हालत बिगड़ रही है। मंगलवार को कार्डियोलॉजी में सात और हैलट इमरजेंसी में दो रोगी मृतावस्था में लाए गए। वहीं कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 61 रोगियों को भर्ती किया गया। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 15 समेत कुल 271 रोगी भर्ती किए गए। इनमें गुर्दा, लिवर फेल, सीओपीडी, अस्थमा, अल्ट्रा सेंसोरियम आदि के रोगी रहे।
विज्ञापन


एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में 990 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उनमें हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के लक्षण वाले मरीज अधिक रहे। सोमवार को डेढ़ सौ रोगियों ने कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में जांच कराई थी। इसके साथ पेस मेकर और एंजियोप्लास्टी के मरीजों की संख्या सितंबर-अक्तूबर की तुलना में दोगुनी हो गई है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि ओपीडी में कुल 2,751 मरीजों ने जांच कराई। वहीं शाम 5:30 बजे तक विभिन्न विभागों में 271 मरीज भर्ती किए गए। कुछ मरीज बेहोशी की हालत में लाए गए, जिनमें पांच मरीज अल्ट्रासेंसोरियम के थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें