कानपुर। एम स्क्वायर स्पोर्ट्स क्लब बाराबंकी में आयोजित 8वीं उत्तर प्रदेश राज्य इनडोर-फील्ड तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। मंटोरा पब्लिक स्कूल के हार्दिक तिवारी, जेके मिलेनियम स्कूल के शिवाय मिश्रा और स्वस्तिक कटियार ने स्वर्ण पदक जीता।
इसी तरह मंटोरा पब्लिक स्कूल के रुद्रांश सेंगर ने रजत पदक और मिनी वंडर स्कूल के विहा ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीला चंडिका ने सभी विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं। टीम के कोच दिनेश कुशवाहा को खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। (संवाद)