प्रदूषित कण पीएम 2.5 मानक के होते हैं
इसमें कूड़े जलाने पर रोक लगाने, बाहर पड़ी निर्माण सामग्रियों माैरंग, बालू उन पर पानी का छिड़काव करने को कहा गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 50 एक्यूआई प्रदूषण की सामान्य मात्रा होती है। उससे ज्यादा होने पर हानिकारक होने लगता है। धूल और धुएं से निकलने वाले प्रदूषित कण पीएम 2.5 मानक के होते हैं, जो अधिक खतरनाक होते हैं। यह सांस के जरिये सीधे फेफड़ों में पहुंच जाते हैं।
अगले 48 घंटे में करवट लेगा माैसम, बूंदाबांदी भी संभव
माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 अक्तूबर से माैसम में परिवर्तन हो सकता है। ऐसे में नमी बढ़ने से बादल आएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हाे सकती है। सोमवार को दिन में नमी रहने की वजह से दिन का तापमान एक डिग्री घटकर 32.7 डिग्री सेल्सियस और रात में ऊंचाई वाले बादल रहने से तापमान एक डिग्री बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले तीन दिनों से दिन और रात का पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे बाद इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी।