उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने रविवार को अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी टीम की सूची जारी कर दी है। कानपुर के अंश तिवारी को भी टीम में जगह मिली है। इसके अलावा टीम के कप्तान गाजियाबाद के अराध्य यादव होंगे।
टीम में गाजियाबाद के भास्कर भारद्वाज, सिद्घार्थ यादव, स्वास्तिक चिकारा, कार्तिक गोयल, मेरठ के इशू शर्मा, विजय कुमार, सत्यम चौहान, दमनदीप सिंह, निर्देश, लखनऊ के विप्रराज निगम, अली जफर मोसिन, अजय सिंह, नमन तिवारी, मथुरा के घनश्याम उपाध्याय, शिवम गौतम, झांसी के अर्पित साहू, गाजीपुर के कामिल खान, मुजफ्फरनगर के अर्नव बालियान, सहारनपुर के वाशू वत्स, अलीगढ़ के प्रभव कुमार, बांदा के अभिषेक तोमर का भी चयन हुआ है। यूपी टीम का पहला मुकाबला 28 सितंबर को चंडीगढ़ में उड़ीसा के साथ होगा।
अंश को पहली बार टीम में मिली जगह
किदवईनगर एच ब्लॉक निवासी अंजनी कुमार तिवारी के बेटे अंश तिवारी कानपुर साउथ मैदान में कोच एसएन सिंह की देखरेख में बल्लेबाजी सीखते हैं। अंश पिछले तीन सालों से अंडर-19 कैंप का हिस्सा थे, लेकिन टीम में पहली बार जगह मिली है। अंश चाहते हैं कि टीम की जीत में उनकी अहम भूमिका रहे।