फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगा पुल के पास नाले में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस…शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 19 Sep 2025 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोतवाली गंगा घाट में गंगा पुल के पास नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शुक्रवार सुबह गंगा नदी पर बने नवीन गंगा पुल के शुक्लागंज छोर पर स्थित नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे, स्थानीय निवासी रेनू श्रीवास्तव ने झाड़ू लगाते समय नाले में शव देखा और तुरंत इसकी सूचना अपने पति और पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने हटाया।

विज्ञापन

कोतवाली गंगा घाट के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है और उसने नीली धारीदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि युवक नाले में कैसे गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें