फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आरटीओ में पुलिस की अफवाह, महिला बाबू ने तुरंत किया वाहन ट्रांसफर, घंटों से आवेदक काट रहा था चक्कर

Sat, 12 Sep 2026 01:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर आरटीओ में घंटों से टहल रहे राजस्थान के आवेदक द्वारा डायल 112 पर शिकायत करने के बाद पुलिस आने की अफवाह फैल गई। खौफ के मारे महिला बाबू ने तुरंत वाहन ट्रांसफर की फाइल निस्तारित कर दी, जिसके बाद आरटीओ प्रशासन ने बाबू को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
कानपुर आरटीओ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में काम कराने को लेकर आवेदकों की परेशानी खत्म नहीं हो पा रही है। हालांकि, कुछ दिन पहले ही पुलिस, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई का डर अभी भी बाबू, कर्मचारियों पर व्याप्त है। पुलिस के दफ्तर में पहुंचने की अफवाह से ही महिला बाबू ने वाहन तत्काल ट्रांसफर कर उसकी फाइल निस्तारित कर दी। इसके पहले आवेदक घंटों से पटल के चक्कर काट रहा था। वहीं, मामले की जानकारी पर आरटीओ प्रशासन राकेंद्र सिंह ने बाबू को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन

मामला राजस्थान से आए एक आवेदक का है। उसे अपने वाहन का ट्रांसफर कराना था। वह आरटीओ कार्यालय में महिला बाबू प्रीति तोमर के पटल पर पहुंचा। आरोप है कि जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए उसे काफी देर तक इधर-उधर भेजा जाता रहा। घंटों भटकने के बाद भी जब काम नहीं हुआ, तो परेशान आवेदक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने की सूचना कार्यालय में फैलते ही अफसरों और कर्मचारियों में हलचल मच गई।

विज्ञापन

वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर दी गई
संबंधित पटल पर तेजी से काम शुरू हो गया। मामले की जानकारी आरटीओ (प्रशासन) राकेंद्र कुमार तक पहुंची, तो उन्होंने तत्काल संबंधित बाबू को आवेदक की फाइल का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। आरटीओ प्रशासन राकेंद्र ने बताया की बाबू की कई लोग शिकायत लेकर उनके पास आ चुके हैं। उसे फटकार लगाई। इसके बाद आरटीओ प्रशासन ने खुद ही सभी की फाइलें निस्तारित कराईं। पुलिस आने की सूचना गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें