कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक बीमार ने तड़पकर दम तोड़ दिया। उसकी हालत देखकर लोग फोन करते रहे लेकिन, एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची और उसकी मौत हो गई। उसका शव कई घंटे तक दुकान के बाहर पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हमीरपुर जिले के गांव खरौंज थाना कुरारा निवासी शिवरतन संखवार के दो लड़के थे। खरौंज के ग्राम प्रधान मो.वशीर ने बताया कि शिवरतन की मौत करीब दस वर्ष पहले हो गई थी। उसके दोनों बेटे अपनी खेती और मकान बेचकर पुखरायां, कानपुर देहात चले गए थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि बड़े बेटे मोहर सिंह की शादी हो गई थी, लेकिन, पत्नी की मौत हो गई थी।