हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जल्लामऊ में शनिवार को किशोर के अपहरण की सूचना से पुलिस हलकान रही। लगभग तीन घंटे बाद एक बुजुर्ग ने हाथ बंधे किशोर को सेमरा चौराहे से बघौली जाने वाले मार्ग पर देखकर उससे पूछताछ की। किशोर ने बताया कि टीवी सीरियल देखकर उसने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुरसा थाना क्षेत्र के जल्लामऊ निवासी व्यक्ति की सेमरा चौराहा-बघौली मार्ग पर पोथेपुरवा के निकट निर्माण सामग्री की दुकान और आटा चक्की है। उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चों में सबसे छोटा पुत्र (14) शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था और फिर उसका कुछ पता नहीं चला।
इस पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जता पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोजबीन के प्रयास शुरू किए। दोपहर दो बजे कछौना के रहने वाले मुन्नादास ओदरानेवलिया में बहनोई के घर जा रहे थे।