फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: सरसौल ITBP में रक्षा सूत्र कार्यक्रम, जवानों को बांधी राखी…शस्त्र प्रदर्शनी भी लगाई

Wed, 06 Aug 2025 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सरसौल स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी और उनके लिए शस्त्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देती छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस मुख्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा एक भावनात्मक पहल के तहत रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आरके एजुकेशन सेंटर और विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने देशभक्ति गानों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरसौल आईटीबीपी में रक्षा सूत्र कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर छात्राओं ने आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में जवानों और छात्रों के बीच एक मजबूत भावनात्मक रिश्ता देखने को मिला। इस दौरान आईटीबीपी ने स्कूली छात्राओं के लिए शस्त्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। इसमें विभिन्न हथियारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें