फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप, महिलाओं ने किया हंगामा…राजस्व कर्मियों ने मांगी सूची

Fri, 19 Sep 2025 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ख्योरा कटरी में बाढ़ पीड़ितों ने राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ पहचान वालों को ही राशन दिया जा रहा है, जबकि जरूरतमंदों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव को लेकर हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में करीब एक हफ्ते तक बाढ़ से जूझने वाले ख्योरा कटरी के बनियापुरवा गांव में आज बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत कराया।

विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि बाढ़ राहत किट सिर्फ उन लोगों को दी जा रही है जो जिम्मेदार लोगों के करीबी हैं, जबकि जो वास्तविक जरूरतमंद हैं, उन्हें जानबूझकर छोड़ दिया जा रहा है। महिलाओं के बढ़ते गुस्से को देखकर राजस्व कर्मियों ने उन लोगों की सूची मांगी जिन्हें अभी तक राशन किट नहीं मिली है। इस घटना ने बाढ़ राहत वितरण की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें