फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इलाहाबाद बैंक की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो की मौत, तीन घायल

Wed, 03 Aug 2022 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में बारिश के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक की दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बड़ा चौराहे के पास स्थित इलाहाबाद बैंक की दीवार बुधवार दोपहर बारिश के दौरान गिर गई। मलबे में दबकर वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


तेज बारिश के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे बैंक परिसर की चहारदीवारी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। वहां पर खड़े पांच लोग उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटवाकर सभी को उर्सला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने बिरहाना रोड निवासी विनोद कुमार त्रिवेदी (50) व एक 65 वर्षीय वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में राधा, रिया और एक बुजुर्ग हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें