फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू परीक्षा अलर्ट: यूनिवर्सिटी की आज की सभी मिड सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द, वीसी बोले- कैंपस न आएं छात्र

Sat, 26 Sep 2026 09:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में मूसलाधार बारिश को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर शनिवार को कैंपस में होने वाली सभी मिड सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्रों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शनिवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित होने वाली सभी मिड सेमेस्टर परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्रों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए आज कोई भी छात्र विश्वविद्यालय कैंपस न आए। वे अपने घरों में सुरक्षित रहें। रद्द की गई परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें