फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अखिलेश दुबे का गुर्गा कथित पत्रकार गिरफ्तार, पीड़ित बोला- मुंह में घुसेड़ दी थी रिवाल्वर, जांच शुरू

Wed, 03 Sep 2025 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विपिन गुप्ता इससे पहले भी जेल जा चुका है। वह ब्रहमास्त्र नामक वाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को बदनाम करने वाली सूचनाएं पोस्ट करने के मामले में लखनऊ से जेल गया था।

विज्ञापन
विपिन गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अखिलेश दुबे के इशारे पर संस्था सच का आईना के महामंत्री शैलेंद्र कुमार को उसके कार्यालय बुलाकर लाने और बंधक बनवाकर पिटवाने वाले कथित पत्रकार विपिन गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शैलेंद्र ने विपिन और अखिलेश समेत सात लोगों पर जबरन वसूली, रंगदारी मांगने, धमकाने, मारपीट करने, बलवा और डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ा है।

विज्ञापन

हंसपुरम आवास विकास के शैलेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह 2014 में सच के आईना संस्था में महामंत्री थे। संस्था पीड़ितों की मदद कर उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती थी। उन्होंने 20 अप्रैल 2015 को साकेतनगर में अवैध निर्माण कराकर किशोरी वाटिका गेस्ट हाउस चलाए जाने की शिकायत तत्कालीन नगर आयुक्त और कई उच्च अधिकारियों से की थी।  उनके पास 12 मई 2015 को सुबह साढ़े दस बजे कथित पत्रकार विपिन गुप्ता का फोन आया।

विज्ञापन

20 लाख रुपये दोगे, तभी जान बचेगी
उसने इंटरव्यू लेने के बहाने उन्हें साकेतनगर के कार्यालय में बुलाया वहां चार से पांच लोग बैठे हुए थे। आरोपियों ने उन्हें पीटा, जिसमें वह जमीन पर गिर गए। शैलेंद्र कुमार का आरोप है कि अखिलेश दुबे ने उनके मुंह में रिवाल्वर घुसेड़ दी और गालीगलौज की। कहा कि तेरी शिकायतों की वजह से 20 लाख रुपये बर्बाद हो गए हैं। अब 20 लाख रुपये दोगे, तभी जान बचेगी। इसके बाद किसी तरह उन्होंने माफी मांगकर जान बचाई। उसके बाद भी उनसे रुपये मांगे गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें