कानपुर के हैलट में नया संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) पांच तल का होगा। नए भवन का खाका तैयार हो गया है। अस्पताल का भवन बनाने के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस तय कर दी है। नए आईडीएच में 45 से अधिक रोगों का इलाज मिलेगा। साथ ही अस्पताल में रिसर्च सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और 11 स्किल लैब होंगी। आईडीएच का भवन हैलट में मेडिसिन विभाग के पीछे बनाया जाएगा।
इसके लिए साढ़े चार हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। साल भर में अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। कार्डियोलॉजी को पुराना आईडीएच भवन मिल जाने के बाद नया भवन हैलट परिसर में बनाया जा रहा है। इसका प्रस्तावित बजट 49.6 करोड़ रुपये है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि आईडीएच का अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।