डीजीसीए ने शुरू की जांच
डॉक्टरों के अनुसार, चोटें काफी गंभीर हैं। विमान पर लगी रोक इस घटना को संज्ञान में लेते हुए विमानन नियामक संस्था डीजीसीए ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। एहतियातन, जांच पूरी होने तक उस विशिष्ट विमान के उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई है।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
साथ ही, घटना के समय विमान में मौजूद फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को भी जांच पूरी होने तक फ्लाइंग ट्रेनिंग ड्यूटी से हटा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला है। डीजीसीए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह मानवीय भूल थी या किसी तकनीकी निर्देश में कमी।