फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन के कोच का ब्रेक जाम, ट्रैक पर निकली चिंगारियां, सेंट्रल पर बदला गया डिब्बा

Sun, 28 Jun 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन के कोच में ब्रेक जाम होने से ट्रैक पर चिंगारियां निकलीं। कानपुर सेंट्रल पर करीब पौने छह घंटे की देरी के बाद प्रभावित कोच बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई दिल्ली से दरभंगा जा रही नॉन-स्टॉप स्पेशल ट्रेन (02570) में शनिवार शाम टूंडला के पास हॉट एक्सल (एम फोर कोच का ब्रेक जाम) हो गया। आनन फानन ट्रेन को रोका गया। तेज आवाज और ट्रैक से चिंगारी निकलते देख यात्री घबरा गए। रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई। ट्रेन को कॉशन लेकर सेंट्रल लाया गया। सेंट्रल पर रात 11:39 बजे नया कोच लगाकर ट्रेन रवाना की गई। ट्रेन करीब पांच घंटे 40 मिनट देरी से चल रही थी।

विज्ञापन

शनिवार शाम करीब 5:30 बजे मितावली स्टेशन के पास सेंसर ने नॉन स्टॉप स्पेशल ट्रेन के एसी कोच एम-4 में खराबी की सूचना कंट्रोल रूम को भेजी। ट्रेन को आपात स्थिति में टूंडला स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-5 पर रोका गया। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच और मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन हॉट एक्सल की समस्या दूर नहीं हो सकी।





एक घंटा 20 मिनट के अंतराल के बाद में नया कोच लगाया

आखिरकार शाम 6:30 बजे प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद ट्रेन रात करीब 8:30 बजे रवाना हुई और कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर पहुंची। यहां पर पहले से ही तैयार रेलवे के अधिकारियों ने प्रभावित डिब्बे को ट्रेन से अलग करने का काम शुरू किया। एक घंटा 20 मिनट के अंतराल के बाद में नया कोच लगाया गया।

यात्री फिर भी डरे हुए नजर आए
इसके बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। कानपुर के डिप्टी सीएम आकांशु गोविल ने बताया कि ट्रेन रात 11:39 बजे कानपुर पहुंची, जहां प्रभावित कोच हटाकर नया कोच जोड़ा गया। टूंडला में प्रभावित कोच के यात्रियों को नए डिब्बे में बैठाया गया। इसके बाद भी यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस बीच का यात्री फिर भी डरे हुए नजर आए।
विज्ञापन

दो राजधानी समेत कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
स्पेशल ट्रेन की तकनीकी खराबी का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22824) कानपुर करीब 38 मिनट और राजेंद्र नगर तेजस राजधानी (12310) लगभग 34 मिनट की देरी से पहुंची। कई अन्य नॉन-स्टॉप एक्सप्रेस ट्रेनें भी 15 से 20 मिनट विलंब से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें