फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एयरपोर्ट हादसा: नाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्रोपेलर की चपेट में आया प्रशिक्षु पायलट, हालत गंभ

Sun, 28 Jun 2026 01:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान गर्ग एविएशन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त विमान में इंस्ट्रक्टर और प्रशिक्षु पायलट थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर बुधवार 26 जून 2026 की रात नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है। गार्ग एविएशन (एफटीओ) का ट्विन इंजन विमान जब लैंडिंग के बाद रनवे पर था। तभी एक प्रशिक्षु पायलट विमान का इंजन चालू रहते हुए ही नीचे उतर गई।

विज्ञापन

इस दौरान वह चलते हुए प्रोपेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी पीठ में गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल कैडेट को आनन-फानन में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डीजीसीए ने शुरू की जांच
डॉक्टरों के अनुसार, चोटें काफी गंभीर हैं। विमान पर लगी रोक इस घटना को संज्ञान में लेते हुए विमानन नियामक संस्था डीजीसीए ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। एहतियातन, जांच पूरी होने तक उस विशिष्ट विमान के उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
साथ ही, घटना के समय विमान में मौजूद फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को भी जांच पूरी होने तक फ्लाइंग ट्रेनिंग ड्यूटी से हटा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला है। डीजीसीए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह मानवीय भूल थी या किसी तकनीकी निर्देश में कमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें