फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसजेएमयू में ‘एआई मंथन 2.0', राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, नवाचारों को सराहा

Sat, 12 Sep 2026 11:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय में आयोजित एआई मंथन 2.0 के तहत लगाई गई स्टार्टअप प्रदर्शनी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों ने अपने एआई स्टार्टअप्स और मॉडल्स का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय एआई मंथन 2.0 के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विशेष रूप से लगाई गई स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, तकनीकी विश्वविद्यालयों और युवा इनोवेटर्स ने एआई आधारित अपने-अपने आधुनिक स्टार्टअप्स और मॉडल्स को प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

प्रदर्शनी के दौरान राज्यपाल ने एक-एक कर विभिन्न स्टॉल्स का जायजा लिया और युवा उद्यमियों व छात्रों से उनके एआई प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में एआई के उपयोग पर आधारित मॉडल्स की सराहना की और युवाओं को अपने विचारों को व्यावसायिक धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

http://



प्रदेश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों ने लिया हिस्सा

एआई मंथन 2.0 में प्रदेश के कोने-कोने से आए शिक्षण और शोध संस्थानों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में एआई और डीप-टेक इकोसिस्टम को बढ़ावा देना तथा छात्रों के नवाचारों को निवेशकों व उद्योग जगत से जोड़ना रहा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि एआई मंथन 2.0 के माध्यम से हमारे छात्रों और प्रदेश भर के युवा इनोवेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें